फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Nifty Sensex Closing Today

Sensex Closing Bell: लगातार 8वें दिन शेयर बाजार टूटा, सेंसेक्स 326 अंक फिसला, निफ्टी 88 अंक नीचे

Tue, 28 Feb 2023 05:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 28 Feb 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Nifty Sensex Closing Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 326.23 अंकों की गिरावट के साथ 58,962.12 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 88.75 अंकों की गिरावट के साथ 17,303.95 रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 0.55% और निफ्टी में 0.51% की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार के कारोबारी सेशन में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई जबकि स्पाइसजेट के शेयरों में छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 21 पैसे मजबूत होकर 82.58 पर बंद हुआ। जिंस की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया 82.69 पर खुला। आखिर में 82.58 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


सोना 110 रुपये सस्ता चांदी 550 रुपये फिसली
दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 110 रुपये सस्ता होकर 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी भी 550 रुपये सस्ती होकर 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक बाजार में सोना 1,808 डॉलर प्रति औंस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई ने जुटाए एक अरब डॉलर
एसबीआई ने एक अरब डॉलर के सिंडिकेटेड सोशल लोन सुविधा के पूरा होने की घोषणा की है। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक वाणिज्यिक बैंक का सबसे बड़ा ईएसजी कर्ज और विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा सामाजिक कर्ज है।


एचडीएफसी लि. और पीएनबी के कर्ज 0.25 फीसदी तक महंगे
एचडीएफसी लि. और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने हाउसिंग कर्ज को 0.25 फीसदी तक महंगा कर दिया है। नई दर बुधवार से लागू होगी। एचडीएफसी लि. ने कहा, 0.25% बढ़त के बाद अब न्यूनतम दर 9.20 फीसदी होगी। हालांकि, जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 760 से ऊपर है और मार्च में कर्ज लेंगे, उन्हें 8.70 फीसदी पर कर्ज मिलेगा। पीएनबी ने कहा, उसने सभी अवधि के कर्ज पर 0.10% तक ब्याज बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed