फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market News Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Share Market Closing: शेयर बाजार में बीते दो दिनों की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 110 अंक उछला, निफ्टी 19306 पार

Mon, 28 Aug 2023 08:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Aug 2023 08:11 PM IST
सार

Share Market Closing: सोमवार को सेंसेक्स 110.09 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 64,996.60 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 40.25 (0.21%) अंक मजबूत होकर 19,306.05 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक प्रतिशत की गिरावट जबकि एलएंटी के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market News Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बीते दो दिनों गिरावट ब्रेक लग गया है। सोमवार को सेंसेक्स 110.09 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 64,996.60 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 40.25 (0.21%) अंक मजबूत होकर 19,306.05 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक प्रतिशत की गिरावट जबकि एलएंटी के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। करोबारी सेशन के दौरान जियो फाइनेंस के शेयर दिन के उच्चतम स्तर से छह प्रतिशत तक फिसल गए।

विज्ञापन

46वें एजीएम के दिन रिलायंस के शेयरों में दिखी बिकवाली

रिलायंस इंडस्ट्रीज के 46वें एजीएम के दिन कंपनी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप को महज 90 मिनट में 27,700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा। शुरुआती कारोबार में जियो फाइनेंशियल के शेयरों में हरियाली दिखाी थी लेकिन बाजार बंद होने तक इसके शेयर भी कमजोर होकर लाल निशान पर हुए।

विज्ञापन


रिलायंस एजीएम जब शुरू हुआ तो कंपनी के शेयर 2480 रुपये पर करोबार कर रहे थे जो बाजार बाजार बंद होने के दौरान गिरावट के साथ 2442.55 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार के मुकाबले 1.11 फीसदी यानी 27.40 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी यूपीएस ने भारत में अपना पहला प्रौद्योगिकी केंद्र खोला

वैश्विक जहाजरानी और लॉजिस्टिक्स कंपनी यूपीएस टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को चेन्नई में देश में अपने पहले प्रौद्योगिकी केंद्र (Technology Centre) का उद्घाटन किया।    कंपनी ने कहा कि इस सुविधा के लिए 100 लोगों को पहले ही काम पर रखा जा चुका है और साल के अंत तक 350 और कर्मचारियों को जोड़ने की योजना है। यूपीएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी 2025 तक देश भर में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed