फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 504 अंक टूटा, निफ्टी 26100 के नीचे

Tue, 02 Dec 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 02 Dec 2025 03:36 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 503.63 अंक गिरकर 85,138.27 अंक पर बंद हुआ।वहीं, एनएसई निफ्टी 143.55 अंक गिरकर 26,032.20 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock

विस्तार

शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और प्रमुख शेयर बाजारों सेंसेक्स में करीब 504 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसका कारण ब्लू-चिप बैंक शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी थी।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 85,138.27 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, बेंचमार्क 588.9 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 85,053 के निचले स्तर पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सूचकांक ने दिन के कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था, लेकिन दूसरे सत्र में मुनाफावसूली के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 143.55 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 26,032.20 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

रुपया डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के बाद 42 पैसे की गिरावट के साथ 89.95 रुपये (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: AI: 'एआई से दुनिया में बढ़ सकती है असमानता, समाज में महा-विभाजन लौटने का खतरा', यूएन की रिपोर्ट में दावा

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन एंड टुब्रो सबसे ज्यादा पिछड़े। वहीं, एशियन पेंट्स, मारुति, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 62.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.33 प्रतिशत गिरकर 62.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,558.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर 64.77 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,641.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, बेंचमार्क 452.35 अंक या 0.52 प्रतिशत की छलांग लगाकर 86,159.02 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 27.20 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 26,175.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 122.85 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 26,325.80 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed