फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 454 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार

Mon, 20 Jan 2025 03:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 20 Jan 2025 03:42 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 454.11 (0.59%) अंकों की बढ़त के साथ 77,073.44 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 141.55 (0.61%) अंक मजबूत होकर 23300 का आंकड़ा पार करते हुए 23,344.75 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं शेयर बाजार का हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 454.11 (0.59%) अंकों की बढ़त के साथ 77,073.44 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 141.55 (0.61%) अंक मजबूत होकर 23300 का आंकड़ा पार करते हुए 23,344.75 पर बंद हुआ। इस दौरान बजाज ट्विंस के शेयरों में 3 प्रतिशत की बढ़त, जबकि जोमैटो के शेयरों में 8% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को नौ प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। कंपनी ने बताया कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 4,701 करोड़ रुपये हो गया। पूंजी बाजार से जुड़ी इकाइयों के प्रदर्शन से बैंक को इसमें मदद मिली।
विज्ञापन


बीएसई पर कंपनी का शेयर 9.15 प्रतिशत बढ़कर 1,919.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9.68 प्रतिशत बढ़कर 1,929 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 9.06 प्रतिशत बढ़कर 1,918 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी कंपनियों में यह शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का बाजार मूल्यांकन 31,999.66 करोड़ रुपए बढ़कर 3,81,649.82 करोड़ रुपए हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को अपने तिमाही परिणामों की घोषणा की थी। एकल आधार पर, निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता का अक्तूबर-दिसंबर अवधि में शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed