फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: क्रिसमस से पहले ठंडा पड़ा बाजार; सेसेक्स 1176 अंक टूटा, निफ्टी 23600 से नीचे आया

Fri, 20 Dec 2024 05:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Dec 2024 05:12 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,176.46 (1.48%) अंक टूटकर 78,041.59 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 364.21 (1.52%) अंक फिसलकर 23,587.50 पर बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 10 पैसे तक रिकवर कर 85.03 रुपये पर बंद पर बंद हुआ। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,176.46 (1.48%) अंक टूटकर 78,041.59 पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान यह 1,343.46 अंक या 1.69 प्रतिशत गिरकर 77,874.59 अंक पर आ गया था। दूसरी ओर, निफ्टी 364.21 (1.52%) अंक फिसलकर 23,587.50 पर बंद हुआ। आंकड़ों से पता चलता है कि इस सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शुक्रवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 10 पैसे तक रिकवर कर 85.03 रुपये पर बंद पर बंद हुआ।

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ने के कारण शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों में बड़ी बिकवाली दिखी। सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा पिछड़े। इसके विपरीत, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले और टाइटन को लाभ हुआ।

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी दिखा गिरावट का रुख

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाज़ार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,224.92 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत घटकर 72.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 964.15 अंक या 1.20 प्रतिशत टूटकर 79,218.05 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 247.15 अंक या 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 24,000 अंक से नीचे 23,951.70 अंक पर बंद हुआ था।

1061 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 2929 शेयर टूटकर बंद हुए

बीएसई पर करीब 4085 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1061 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 2929 शेयर टूटकर बंद हुए। 95 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार के कारोबार के दौरान 229 शेयर 52 हफ्तों के ऑल टाइम हाई पर कारोबार करते जबकि 68 शेयर 52 हफ्तों के ऑल टाइम लो पर रहे। निफ्टी ऑटो, बैंक, एफएमसीजी और आईटी लगभग सभी सेक्टर में बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed