फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी फंडों की निकासी से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, ₹9.34 लाख करोड़ डूबे

Tue, 22 Oct 2024 03:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Oct 2024 03:45 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 930.55 अंक गिरकर 80,220.72 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 309 अंक टूटकर 24,472.10 पर बंद हुआ। इस बीच, बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9.34 लाख करोड़ रुपये घटकर 444.31 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पूंजी बाजारों से बड़े पैमाने पर विदेशी फंडों की निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच भारतीय बाजार में भी मंगलवार को चौतरफा बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 930.55 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 24,500 के स्तर से नीचे पहुंच गया। दोनों सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ दो महीने के निचले स्तर पर बंद हुए।इस बीच, बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9.34 लाख करोड़ रुपये घटकर 444.31 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार तिमाही नतीजों में कंपनियों के राजस्व में कमजोर वृद्धि के रुख से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए 930.55 अंक या 1.15 प्रतिशत टूटकर 80,220.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,001.74 अंक या 1.23 प्रतिशत गिरकर 80,149.53 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 309 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 24,472.10 पर आ गया।

विज्ञापन

एमएंडएम व एसबीआई के शेयर सबसे अधिक गिरावट वाली लिस्ट में रहे शामिल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। इसके विपरीत आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और इंफोसिस को लाभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हुंडई इंडिया के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग, पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई की भारतीय शाखा हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेयरों की मंगलवार को बाजार में धीमी शुरुआत हुई और यह 1,960 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो में गिरावट रही, जबकि शंघाई और हांगकांग में तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत बढ़कर 74.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 73.48 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 81,151.27 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 72.95 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 24,781.10 अंक पर बंद हुआ था।

रुपये में डॉलर के मुकाबले सपाट क्लोजिंग

घरेलू शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 (अस्थायी) पर स्थिर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मुद्रा पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका सरकार की प्रतिभूतियों पर प्रतिफल में बढ़ोतरी और मजबूत अमेरिकी मुद्रा का भी दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.07 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार में यह 84.06 और 84.08 के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद स्तर 84.07 (अस्थायी) पर बंद हुआ।



रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर बंद हुआ था। भारतीय मुद्रा 11 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले 84.10 के अपने निम्नतम स्तर पर बंद हुई थी। उसके बाद इसमें दबाव देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed