फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए

Fri, 27 Sep 2024 03:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 27 Sep 2024 03:47 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को 30 शेयरों का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 264.27 (-0.30%) अंकों की गिरावट के साथ 85,571.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 37.10 अंक टूटकर 26,178.95 के स्तर पर पहुंच गया। पावर ग्रिड के शेयरों में तीन प्रतिशत जबकि एयरटेल के शेयरों दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में पूरे हफ्ते हरियाली छाई रही, पर हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन इसे रास नहीं आया। शुक्रवार को 30 शेयरों का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 264.27 (-0.30%) अंकों की गिरावट के साथ 85,571.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 37.10 अंक टूटकर 26,178.95 के स्तर पर पहुंच गया। पावर ग्रिड के शेयरों में तीन प्रतिशत जबकि एयरटेल के शेयरों दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

हफ्तेभर के सकारात्मक रुझान के बाद बाजार में बिकवाली

इससे पहले पूरे हफ्ते बाजार में सकारात्मक महौल दिखा। निफ्टी शुक्रवार से पहले पूरे हफ्ते हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स भी केवल केवल मंगलवार को 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 84,914.04 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 0.01% कमजोर होकर 83.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेसेक्स के 30 शेयर कहां बद हुए?

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर कौन रहे?

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, पावर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान रहा। दूसरी ओर, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त बढ़त के साथ बंद हुए।

आईटी कंपनियों के शेयरों में चार प्रतिशत तक की बढ़त

आईटी कंपनियों के शेयर जिनकी प्रमुख क्षेत्रों में दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी है, और जो अपने राजस्व का बड़ा हिस्सा अमेरिकी ग्राहकों से हासिल करते हैं, शुक्रवार को 1.4% की बढ़त के साथ बंद हुए। यह बढ़त अमेरिकी आईटी कंपनी एक्सेंचर के बेहतर तिमाही परिणामों के बाद दिखी। कंपनी ने अपनी एआई सेवाओं की मजबूत मांग की जानकारी दी है। कारोबारी सत्र के दौरान दिग्गज भारतीय आईटी कंपनियों- इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और कोफोर्ज के शेयर 4% तक उछले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed