फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक; सेंसेक्स 375 अंक चढ़ा, निफ्टी 24950 के पार

Mon, 09 Sep 2024 03:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 09 Sep 2024 03:43 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयर रहे। इनमें 0.5% से लेकर 3% तक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड लाल निशान में बंद हुए।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

भारतीय मुख्य इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 सोमवार को बैंकिंग और उपभोक्ता शेयरों में मजबूती के कारण बढ़त के साथ बंद हुए। पिछले सप्ताह के रोजगार के आंकड़ों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई थी। श्रम बाजार में निरंतर मंदी का संकेत मिल रहे थे। सोमवार को बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 375 अंक या 0.46% बढ़कर 81,559 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक व्यापक बाजार एनएसई निफ्टी 84 अंक या 0.34% बढ़कर 24,936 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयर रहे, इनमें 0.5% से लेकर 3% तक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड लाल निशान में बंद हुए। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय मोर्चे पर, निफ्टी एफएमसीजी में 2% से अधिक की वृद्धि दिखी।  गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स , डाबर और यूबीएल में बढ़त दर्ज की गई।  निफ्टी बैंक में 1% से अधिक की वृद्धि आई। इस बीच, घरेलू स्तर पर अधिक केंद्रित छोटे और मध्यम आकार के सूचकांकों में क्रमशः 0.93% और 0.26% की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल शेयरों में, बजट एयरलाइन स्पाइसजेट की ओर से लगभग 137.6 मिलियन डॉलर के विमानपट्टा दायित्वों के पुनर्गठन के लिए कार्लाइल एविएशन मैनेजमेंट सेसमझौता करने के बाद इसके शेयर 4% से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुए। ऊर्जा समाधान प्रदाता दीप इंडस्ट्रीज को तेल व प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) से 1,402 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद इसके शेयर 20% की ऊपरी सर्किट के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed