{"_id":"66cda958283415837003db68","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सुस्ती के बाद सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 13 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के ऊपर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सुस्ती के बाद सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 13 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के ऊपर
Tue, 27 Aug 2024 03:54 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:54 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: मंगलवार को सेंसेक्स 13.65 (0.01%) अंकों की बढ़त के साथ 81,711.76 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 7.16 (0.03%) की बढ़त के साथ 25,017.75 पर बंद होने में सफल रहा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिकॉर्ड स्तरों के आसपास कारोबार करते हुए घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे काराबारी दिन सपाट बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 13.65 (0.01%) अंकों की बढ़त के साथ 81,711.76 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 7.16 (0.03%) की बढ़त के साथ 25,017.75 पर बंद होने में सफल रहा। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर होकर 83.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सकारात्मक रुख रहा। हालांकि, पश्चिम एशिया और यूक्रेन में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर वैश्विक इक्विटी में कमजोर रुझानों के बीच मुनाफावसूली देखी गई और बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 117.63 अंक चढ़कर 81,815.74 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 27.1 अंक बढ़कर 25,037.70 पर पहुंच था। दोनों प्रमुख सूचकांकों को बाद में मुनाफावसूली का सामना करना पड़ा और वे गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 63.59 अंक गिरकर 81,626.12 पर आ गया, जबकि निफ्टी 25.60 अंक टूटकर 24,982.25 पर था।
विज्ञापन
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स लाल निशान में रहे।
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 483.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।