फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बढ़त जारी; सेंसेक्स 148 अंक चढ़ा, निफ्टी 24811 के पार पहुंचा

Thu, 22 Aug 2024 03:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Aug 2024 03:51 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 147.89 (0.18%) अंकों की बढ़त के साथ 81,053.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों के बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में 41.30 (0.17%) अंकों की मजबूती के साथ 24,811.50 के स्तर पर क्लोजिंग हुई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन भी घरेलू शेयर बाजार में बढ़त जारी रही। गुरुवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 147.89 (0.18%) अंकों की बढ़त के साथ 81,053.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों के बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में 41.30 (0.17%) अंकों की मजबूती के साथ 24,811.50 के स्तर पर क्लोजिंग हुई।

विज्ञापन

कमोडिटी, टेलीकॉम और कंज्यूमर शेयरों में दिखी खरीदारी

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कमोडिटी, टेलीकॉम और कंज्यूमर शेयरों में खरीदारी के बाद इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स गुरुवार को बढ़कर 81,000 के ऊपर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24,800 से ऊपर पहुंच गया। लगातार तीसरे दिन बढ़ते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.89 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 81,053.19 पर बंद हुआ, जो लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज करता है। दिन के दौरान, यह 331.15 अंक चढ़कर 81,236.45 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा। लगातार छठे सत्र में बढ़त को बढ़ाते हुए, एनएसई निफ्टी 41.30 अंक या 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 24,811.50 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों का हाल

भारती एयरटेल के शेयर 1.63% मजबूत हुए

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा 1.63 फीसदी चढ़ा, उसके अलावे टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट्स के शेयर भी मजबूत हुए। दूसरी ओर, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टीसीएस और पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "सकारात्मक वैश्विक रुझान के कारण घरेलू बाजार में मामूली बढ़त देखी गई। विशेष रूप से, अमेरिका के गैर-कृषि पेरोल डेटा में कमजोरी के हालिया संकेतों ने सितंबर में संभावित ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है।"

एनएसई निफ्टी के शेयरों का प्रदर्शन

 

एशियाई बाजारों में, टोक्यो, सियोल और हांगकांग में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, टोक्यो, सियोल और हांगकांग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। मध्य सत्र के दौरान यूरोपीय बाजार महत्वपूर्ण लाभ के साथ कारोबार करता दिखा। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी रही। 



एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को फिर से बिकवाली की और  799.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 76.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को 30 शेयरों वाला सूचकांक 102.44 अंक बढ़कर 80,905.30 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 71.35 अंक बढ़कर 24,770.20 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed