फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: कमजोर शुरुआत के बाद खरीदारी लौटी; सेंसेक्स सपाट बंद हुआ, निफ्टी में हरे निशान पर क्लोजिंग

Fri, 05 Jul 2024 03:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 05 Jul 2024 03:49 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 53.07 (-0.06%) अंकों की गिरावट के साथ 79,996.60 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 21.70 (0.09%) अंकों की बढ़त के साथ 24,323.85 के स्तर पर हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3% तक का उछाल दिखा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन सपाट क्लोजिंग हुई। हालांकि शुरुआती कारोबार में 500 अंकों की कमजोरी के बाद आखिरी सत्र में बाजार में खरीदारी लौटी। आखिरकार सेंसेक्स 53.07 (-0.06%) अंकों की गिरावट के साथ 79,996.60 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 21.70 (0.09%) अंकों की बढ़त के साथ 24,323.85 के स्तर पर हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3% तक का उछाल दिखा। स्टेक बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में भी मजबूती दिखी। इससे भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स दिन के निचले स्तरों से रिकवर होकर सपाट बंद होने में सफल रहे। हालांकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कमजोरी ने बाजार की चाल को सुस्त किया। कमजोर कारोबार के बावजूद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को बढ़कर 450 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "घरेलू बाजार में मिले-जुले रुझान के साथ कारोबार हुआ, जिसमें बैंक क्षेत्र का दबदबा रहा। जून तिमाही में शीर्ष बैंकों की जमा वृद्धि में तिमाही आधार पर गिरावट आने से चिंता और बढ़ गई।’’


नायर ने कहा कि मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया और संबंधित बीएसई सूचकांकों ने अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ। एशिया के अन्य बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहे।

सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र में 62.87 अंकों की बढ़त के साथ 80,049.67 पर बंद हुआ था, जो इसका उच्चतम स्तर है। निफ्टी भी 15.65 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 24,302.15 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 2,575.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर पर पहुंचा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार 28 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.713 अरब डॉलर घटकर 651.997 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में बैंक का कुल भंडार 2.922 अरब डॉलर घटकर 652.895 अरब डॉलर रह गया था। इस साल सात जून को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 655.817 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़े जारी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed