फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार की छलांग जारी; सेंसेक्स 79000 पार कर नए हाई पर, निफ्टी भी नए शिखर पर

Thu, 27 Jun 2024 03:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jun 2024 03:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स गुरुवार को आखिरकार 568.93 (0.72%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 79,243.18 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 175.71 (0.74%) अंकों की बढ़त के साथ 24,044.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार की नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का सिलसिला हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा। शुरुआती उतार-चढाव के बाद गुरुवार को भी प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लय में लौटे और फिर नए सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गए। रिलायंस और आईटी शेयरों में मजबूती के कारण बाजार को मजबूती मिली। सेंसेक्स गुरुवार को आखिरकार 568.93 (0.72%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 79,243.18 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 175.71 (0.74%) अंकों की बढ़त के साथ 24,044.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

महज 23 कारोबारी सत्र में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स

निफ्टी 50 ने 1000 अंकों की बढ़त के लिए यानी 23000 अंकों से 24000 अंकों को तक पहुंचने में महज 23 करोबारी सेशन लिए हैं। यह 1000 अंकों की बढ़त के लिए निफ्टी की ओर से लिया गया दूसरा सबसे कम समय है। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी बैंक, एफएमसीजी, मेटल्स और फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी। निफ्टी बैंक, जो बुधवार को टॉप गेनर रहा था वह गुरुवार को कमजोर पड़ गया और 59.20 अंकों या 0.11% की गिरावट के साथ 52,811.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी50 के 35 शेयर हरे निशान पर बंद हुए

गुुरुवार को शुरुआती कमजोरी के बावजूद निफ्टी का रुख खरीदारों के पक्ष में बना रहा। 35 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 15 शेयर घाटे के साथ बंद हुए। क्लोजिंग के समय अल्ट्राटेक सीमेंट, एलटीआई माइंडट्री, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और विप्रो के शेयर टाॅप गेनर्स रहे। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस, आयशर मोटर्स, दिविज लेबोरेटरीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर टॉप लूजर्स शेयरों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed