फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में उच्चतम स्तरों से मुनाफावसूली

Fri, 24 May 2024 05:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 May 2024 05:06 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स 75,636.50 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी पहली बार 23000 का लेवल पार कर 23,026.40 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाजार में क्लोजिंग सपाट हुई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ। बाजार में पहले गिरावट दिखी, फिर रिकॉर्ड उछाल आया और आखिरकार सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। हालांकि इस दौरान घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहे। 30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 75,636.50 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी पहली बार 23000 का लेवल पार कर 23,026.40 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर चढ़े 

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, एमएंडएम और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एकल शेयरों में होनासा कंज्यूमर (ममाअर्थ) के शेयर 3% की बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनी ने चौथी तिमाही के आंकड़ों में मुनाफे की बात कही है। पिछले साल कंपनी इसी तिमाही में नुकसान में रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


बिकाजी फूड्स इंटेरनेशनल के शेयर शुक्रवार को चार प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनी ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही में 116.3 करोड़ रुपये शुद्ध मुनाफा होने की जानकारी दी है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 38.67 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 200% से अधिक की वृद्धि आई है।

आईटी इंडेक्स में 0.64% की गिरावट

अमेरिकी ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील निफ्टी आईटी इंडेक्स शुक्रवार को 0.64% की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह गिरावट अमेरिका में श्रम बाजार और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद दर्ज की गई। इनके अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मौद्रिक नीति अभी सख्त बनी रह सकती है।

निफ्टी एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, ऑयल व गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी बैंक, ऑटो और मीडिया इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों में 2155 स्टॉक लाल निशान पर और 1692 स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए। 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में विप्रो की जगह अदाणी पोर्ट्स की एंट्री

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ऑफ इंडिया सेंसेक्स के 30 शेयरों में विप्रो की जगह लेगा। इंडेक्स ऑपरेटर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। यह निर्णय बीएसई के अर्ध-वार्षिक पुनर्संतुलन अभ्यास के दौरान किया गया था और यह 24 जून से प्रभावी होगा। देश का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह ऑपरेटर अदाणी पोर्ट्स प्रतिष्ठित सेंसेक्स में डेब्यू करने वाला अदाणी समूह का पहला शेयर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed