{"_id":"664dc8a037fb8cf8980c5927","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग, सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा, निफ्टी 22600 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग, सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा, निफ्टी 22600 के करीब
Wed, 22 May 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 22 May 2024 03:57 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: बुधवार को सेंसेक्स 267.75 (0.36%) अंक मजबूत होकर 74,221.06 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 68.75 (0.31%) अंक चढ़कर 22,597.80 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी उतार-चढ़ाव दिखा। हालांकि बाजार में बढ़त के साथ हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। बुधवार को सेंसेक्स 267.75 (0.36%) अंक मजबूत होकर 74,221.06 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 68.75 (0.31%) अंक चढ़कर 22,597.80 पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान सिप्ला और टाटा कंज्यूमर्स के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त दिखी।
विज्ञापन
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बुधवार को पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े पर पहुंचा। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के साथ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।
विज्ञापन
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,221.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 354.48 अंक तक उछल गया था। कारोबार खत्म होने पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,15,94,033.72 करोड़ रुपये (पांच लाख करोड़ डॉलर) रहा।
विज्ञापन
निवेशकों की संपत्ति लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़ी। बाजार में तेजी से निवेशकों को 22.59 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद बाजार एक दायरे में रहा और कारोबार के दौरान ज्यादातर समय सकारात्मक रहा। आईटी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और रियल्टी शेयरों में चुनिंदा लिवाली से बाजार में तेजी रही।’’
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण मंगलवार को कारोबार के दौरान पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। हालांकि, कारोबार के अंत में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 4,14,62,306.56 करोड़ रुपये (4.97 लाख करोड़ डॉलर) था।