{"_id":"663df694b809a80c20035dcf","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 22050 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 22050 के पार
Fri, 10 May 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 10 May 2024 03:57 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 260.30 (0.35%) अंकों की बढ़त के साथ 72,664.47 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 97.71 (0.44%) अंक मजबूत होकर 22,055.20 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग
- फोटो : i-stock
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए। गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स आईटीसी, रिलायंस और भारती एयरटेल के शेयरों में मजबूती से बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि इस हफ्ते बाजार ने पिछले दो महीने के दौरान की सबसे खराब गिरावट देखी। इस दौरान इंडेक्स दो प्रतिशत तक फिसल गए।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 260.30 (0.35%) अंकों की बढ़त के साथ 72,664.47 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 97.71 (0.44%) अंक मजबूत होकर 22,055.20 पर बंद हुआ।
विज्ञापन