Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 33 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के करीब
Sensex Closing Bell: गुरुवार को सेंसेक्स 33.40 (0.04%) अंकों की बढ़त के साथ 74,119.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 19.50 (0.09%) अंक चढ़कर 22,493.55 के लेवल पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट क्लोजिंग हुई। गुरुवार को सेंसेक्स 33.40 (0.04%) अंकों की बढ़त के साथ 74,119.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 19.50 (0.09%) अंक चढ़कर 22,493.55 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान इंडिया VIX में 3% की नरमी आई है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो महीनों में एफआईआई की ओर से बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में 40,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की गई है।
गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
सुस्ती के बावजूद नई ऊंचाई पर बंद हुए बाजार
मजबूत वैश्विक रुख और विदेशी कोषों के निवेश के बीच धातु और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए।बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.40 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,119.39 अंक की नई उंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 159.18 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,245.17 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.50 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,493.55 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 51.6 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,525.65 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईटीसी और नेस्ले लाभ में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट रही।
एशियाई और यूरोपीय बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में सियोल हरे निशान में बंद हुआ जबकि तोक्यो, शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल घरेलू शेयर बाजार में 2,766.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत गिरकर 82.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 408.86 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछलकर 74,085.99 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 117.75 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,474.05 अंक के नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ था।