फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में पॉजिटिव क्लोजिंग; सेंसेक्स 66 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के पार

Mon, 04 Mar 2024 04:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 66 अंकों या 0.09% की बढ़त के साथ 73,872 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 27 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 22,405 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए। उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सोमवार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। बाजार में इस दौरान ऊर्जा और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी।

विज्ञापन


हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 66 अंकों या 0.09% की बढ़त के साथ 73,872 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 27 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 22,405 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप गेनर्स रहे। इनमें एक से चार प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक, टेक महिद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू, एमएंडएम, टाटा स्टील और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। हॉन्ग-कॉन्ग स्थित ब्रोकरेज सीएलएसए की ओर से स्टॉक्स को डाउनग्रेड करने के बाद जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में 2.5 तक की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थ बंगलूरू में 62 एकड़ जमीन पर टाउनशिप विकसित करने के लिए करार में शामिल होने की जानकारी देने के बाद गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 2% से अधिक की तेजी देखी गई। 

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.9% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस इंडेक्स को ऑयल इंडिया, पेट्रोनेट, एलएनजी और गेल के शेयरों में बढ़त से मजबूती मिली। निफ्टी बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और रियल्टी भी हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।


हरे निशान पर क्लोजिंग के बावजूद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार का झुकाव बीयर्स की ओर दिखा। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 2526 स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए। 1426 शेयरों में गिरावट दिखी, वहीं 133 शेयरों की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed