फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: एमपीसी के फैसलों के बाद शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए

Thu, 08 Feb 2024 04:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 08 Feb 2024 04:32 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 723.57 (1.00%) अंकों की गिरावट के साथ 71,428.43 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 212.55 (0.97%) अंक फिसलकर 21,717.95 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार वीकली एक्पायरी के दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। आरबीआई एमपीसी में लिए गए फैसलों के एलान के बाद बेंचमार्क इंडेक्स नीचे फिसल गए। गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 723.57 (1.00%) अंकों की गिरावट के साथ 71,428.43 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 212.55 (0.97%) अंक फिसलकर 21,717.95 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

एमपीसी के फैसले के बाद रुपये में सपाट क्लोजिंग

रिजर्व बैंक द्वारा मुद्रास्फीति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए लगातार छठी बार प्रमुख नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने के फैसले के बाद गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 82.96 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर सपाट क्लोजिंग हुई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.94 पर खुला और एक संकीर्ण दायरे में कारोबार करता दिखा। आखिरकार अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 82.96 पर बंद हुआ। केंद्रीय बैंक ने लगातार छठी बार रेपो दर 6.5 फीसदी पर बरकरार रखी। दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.89 के उच्चतम स्तर और 83 के निचले स्तर को छुआ। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 82.96 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed