फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: उतार-चढ़ाव के बाद मजबूत हुआ बाजार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 21850 के पार

Tue, 06 Feb 2024 10:28 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 06 Feb 2024 10:28 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 10 बजकर 09 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 287.40 (0.40%) अंकों की बढ़त के साथ 72,018.82 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी इस दौरान 82.55 (0.38%) अंकों की बढ़त के साथ 21,854.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्केट इंडेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ खुले, मुनाफा वसूली के कारण लाल निशान से नीचे लुढ़क गए। हालांकि खरीदारी लौटने से इंडेक्स फिर हरे निशान पर लौट आए। शुरुआती कारोबार के दौरान इफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूत मिली। 

विज्ञापन


सुबह 10 बजकर 09 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 287.40 (0.40%) अंकों की बढ़त के साथ 72,018.82 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी इस दौरान 82.55 (0.38%) अंकों की बढ़त के साथ 21,854.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट खुले, जबकि एचसीएल टेक, भारतीय एयरटेल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति के शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल शेयरों की बात करें तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 7% की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को कंपनी ने स्पष्ट किया था कि वह संकटग्रस्त वन 97 कम्युनिकेशंस के अधिग्रहण के लिए किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद बीएसई के शेयर 7% की गिरावट के साथ खुले। सेक्टरवार देखें तो मंगलवार को निफ्टी आईटी में 1.4% मजबूत हुआ जबकि निफ्टी ऑटो में 0.6% की बढ़त आई। वहीं, निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed