{"_id":"659e6f84e0e49082e90528e5","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-udpates-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: सुस्त शुरुआत के बाद, बाजार में अच्छी क्लोजिंग; सेंसेक्स 271 अंक चढ़ा, निफ्टी 21600 पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: सुस्त शुरुआत के बाद, बाजार में अच्छी क्लोजिंग; सेंसेक्स 271 अंक चढ़ा, निफ्टी 21600 पार
Wed, 10 Jan 2024 04:20 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 10 Jan 2024 04:20 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 271.50 (0.38%) अंकों की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 73.86 (0.34%) अंकों की मजबूती के साथ 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद आखिरी सेशन में तेजी लौटी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 271.50 (0.38%) अंकों की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 73.86 (0.34%) अंकों की मजबूती के साथ 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद आखिरी सेशन में तेजी लौटी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 271.50 (0.38%) अंकों की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 73.86 (0.34%) अंकों की मजबूती के साथ 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
तिमाही नतीजों से पहले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बुधवार को हुई भारी लिवाली के चलते देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ बंद हुए। सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों ने भी लाभ में योगदान दिया।
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक के शेयर क्रमश: 2.8 फीसदी और 2.2 फीसदी चढ़ गए। आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, विप्रो, इंडसइंड बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ बंद हुए।
कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स द्वारा एयरलाइन में रुचि व्यक्त करने के बाद स्पाइसजेट के शेयर 5.2% की बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनी बुधवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) भी आयोजित करेगी, जिसमें तरजीही आधार पर इक्विटी शेयरों के निर्गम और आवंटन के साथ अपने ऑडिट किए गए वित्तीय विवरणों को अपनाने पर विचार किया जाएगा। कोचीन शिपयार्ड के शेयर 20% ऊपरी सर्किट में बंद हुए क्योंकि कंपनी ने स्टॉक विभाजन के लिए तिथि जारी कर दी है।