फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market Closing

Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 226.59 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,800 के पार

Fri, 27 Dec 2024 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 27 Dec 2024 04:02 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शनिवार को 226.59 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 78,699.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 570.67 अंक या 0.72 प्रतिशत चढ़कर 79,043.15 अंक पर पहुंच गया। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market Closing
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी के बीच शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 226.59 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 78,699.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 570.67 अंक या 0.72 प्रतिशत चढ़कर 79,043.15 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन


एनएसई निफ्टी 63.20 अंक अथवा 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23,813.40 अंक पर पहुंच गया। 30 ब्लू-चिप कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक पिछड़ने वालों में शामिल थे। शियाई बाजारों में, टोक्यो और शंघाई में तेजी रही, जबकि सियोल और हांगकांग में गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सपाट स्तर पर बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

रुपया बड़ी गिरावट के संभलकर हुआ बंद
गुरुवार को रुपया लगभग दो साल में सबसे बड़ी गिरावट के साथ 85.80 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। उसके बाद केंद्रीय बैंक के संदिग्ध हस्तक्षेप से कुछ नुकसान की भरपाई हुई और शुक्रवार को बैंकों और आयातकों की ओर से माह के अंत में मांग बढ़ने के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.50 (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,376.67 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। गुरुवार को कारोबार के दौरान बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 0.39 अंक गिरकर 78,472.48 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 22.55 अंक या 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed