{"_id":"6576df61b46dd9ff4903ea03","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-business-news-and-updates-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 106 अंक चढ़ा, निफ्टी 20900 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 106 अंक चढ़ा, निफ्टी 20900 के पार
Mon, 11 Dec 2023 04:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 11 Dec 2023 04:14 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अच्छे वैश्विक संकेतों के बाद खरीदारी दिखी। दिन के कारोबार के दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 70,057 और निफ्टी ने 21,026 का ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अच्छे वैश्विक संकेतों के बाद खरीदारी दिखी। दिन के कारोबार के दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 70,057 और निफ्टी ने 21,026 का ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।
विज्ञापन
हालांकि ऊपरी स्तरों को छूने के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। आखिरकार क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स 102.93 (0.14%) अंकों की बढ़त के साथ 69,928.53 के स्तर पर जबकि निफ्टी 27.70 (0.13%) अंक की बढ़त के साथ 20,997.10 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में दिखी। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 303 अंकों की मजबूती के साथ 69,825 के स्तर पर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन