फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News in HIndi

Sensex Closing Bell: दो दिन संभलने के बाद फिर फिसला बाजार, सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 19400 के नीचे पहुंचा

Thu, 17 Aug 2023 04:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Aug 2023 04:19 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की बिकवाली के दौरान सबसे ज्यादा एफएमसीजी सेक्टर के शेयर टूटे। आईटीसी का शेयर दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान टाइटन का शेयर टॉप गेनर रहा। अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News in HIndi
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन बिकवाली दिखी। कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। गुरुवार को सेंसेक्स 388.40 (0.59%) अंक गिरकर 65,151.02 पर जबकि निफ्टी 99.75 (0.51%) अंक गिरकर 19,365.25 के लेवल पर बंद हुआ। बता दें कि इस हफ्ते के पहले दो कारोबारी दिन सोमवार और बुधवार को बाजार शुरुआती बिकवाली के बावजूद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा था। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2023) के मौके पर बाजार बंद था।

विज्ञापन

एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की बिकवाली के दौरान सबसे ज्यादा एफएमसीजी सेक्टर के शेयर टूटे। आईटीसी का शेयर दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान टाइटन का शेयर टॉप गेनर रहा। अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं जेएसडब्ल्यू के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिखी। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ अपने अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर 83.12 रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन

वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed