फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates in Hindi

Sensex Closing Bell: नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 79 अंक उछला, निफ्टी 19434 पर

Mon, 14 Aug 2023 05:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 14 Aug 2023 05:32 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 79 अंक उछला, निफ्टी 19434 पर

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates in Hindi
शेयर मार्केट - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निचले स्तरों से मजबूत खरीदारी दिखी। अपने दिनभर के नुकसान से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजार स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की छुट्टी से पहले हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 79.27 (0.12%) मजबूत होकर 65,401.92 जबकि निफ्टी 6.25 (0.03%) अंक चढ़कर 19,434.55 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

आईटीसी का मुनाफा 18% बढ़ा

आईटीसी का शुद्ध लाभ जून 2023 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर करीब 18% प्रतिशत बढ़कर 4,903 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की शुद्ध उत्पाद शुल्क 8.5 प्रतिशत घटकर 15,828.20 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी का शुद्ध लाभ बाजार के अुनान 4,769 करोड़ रुपये से अधिक रहा लेकिन राजस्व अनुमानित 16,893 करोड़ रुपये से कम रहा। 

विज्ञापन

स्पाइसजेट का शुद्ध मुनाफा 205 करोड़ रुपये 

स्पाइसजेट एयरलाइन का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 205 करोड़ रुपये रहा। पैसेंजर्स की संख्या बढ़ने से एयरलाइन को मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 789 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। स्पाइसजेट की ओर से बताया गया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से कंपनी को 205 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। एयरलाइन के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में उसका परिचालन आय 2,002 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,457 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed