Market: सार्वकालिक उच्च स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी 20100 के पार; 322.17 लाख करोड़ रुपये हुई निवेशकों की पूंजी
Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिनदिन सेंसेक्स 52.01 (0.07%) अंकों की बढ़त के साथ 67,519.00 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 33.10 (0.16%) अंक मजबूत होकर 20,103.10 पर क्लोज हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को लगातार 10वें कारोबारी सत्र में बढ़त में रहा और दिन के कारोबार में यह सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी चढ़कर 20,103 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तेल, गैस, धातु व कमोडिटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 52.01 अंक चढ़कर 67,519 पर बंद हुआ। दिन में यह 304.06 अंक उछलकर 67,771.05 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 33.10 अंक की बढ़त के साथ 20,103.10 के सार्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगातार चार सत्र से 67 हजार के पार बंद होने में सफल रहा है। बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी 1.92 लाख करोड़ बढ़कर 322.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई।
सेंसेक्स लगातार 10वें दिन चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स में लगातार 10वें दिन तेजी का रुख कायम रहा।उतार-चढ़ाव के बीच तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 52.01 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67,519 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 304.06 अंक उछलकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 67,771.05 अंक तक पहुंच गया था।
निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33 अंक से अधिक की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 20,103 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 33.10 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,103.10 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 97.65 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 20,167.65 अंक तक चला गया था।
इनके शेयरों को फायदा
सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक 2.56 प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके अलावा टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।
इनके शेयरों को नुकसान
नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 400 रुपये की गिरावट
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार मेंसोना 50 रुपये के नुकसान के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया चांदी की कीमत भी 400 रुपये टूटकर 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।