{"_id":"6508229ff898f6d676074eac","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-today-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 242 अंक फिसला, निफ्टी 20150 से नीचे पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 242 अंक फिसला, निफ्टी 20150 से नीचे पहुंचा
Mon, 18 Sep 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:41 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मेटल, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा। इस दौरान बाजार में पिछले कुछ दिनों से मजबूत प्रदर्शन कर रहे एचडीएफसी बैंक के शेयर भी सवा फीसदी तक टूट गए।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने अपनी रिकॉर्ड बढ़त गंवा दी। सोमवार को सेंसेक्स 241.79 (0.35%) अंकों की गिरावट के साथ 67,596.84 पर जबकि निफ्टी 59.05 (0.29%) अंक कमजोर होकर 20,133.30 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार अब बुधवार को खुलेंगे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मेटल, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा। इस दौरान बाजार में पिछले कुछ दिनों से मजबूत प्रदर्शन कर रहे एचडीएफसी बैंक के शेयर भी सवा फीसदी तक टूट गए। हिंडालको के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
सोमवार को बाजार बंद होने के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
विज्ञापन