फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 64 अंक टूटा, निफ्टी 19800 से फिसला

Thu, 12 Oct 2023 06:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को बाजार सपाट ढंग से बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 64.66 (0.09%) अंकों की गिरावट के साथ 66,408.39 जबकि निफ्टी 17.35 (0.09%) अंक टूटकर 19,794.00 के स्तर पर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग होने के बावजूद बिकवाली दिखी। गुरुवार को बाजार सपाट ढंग से बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 64.66 (0.09%) अंकों की गिरावट के साथ 66,408.39 जबकि निफ्टी 17.35 (0.09%) अंक टूटकर 19,794.00 के स्तर पर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


आईटी और टेक सेक्टर के शेयरों में गिरावट के कारण पिछले दो दिनों की बढ़त गंवा दी। हालाकि ऊर्जा, मेटल ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी जिससे नुकसान को पाटने में नजर मिली।
विज्ञापन


बाजार बंद होने के बाद बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 64.66 अंकों यानी 0.10% की गिरावट के साथ 66,408.39 बंद हुआ। सेंसेक्स के 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 16 शेयरों में बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई।


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे 

50 शेयरों का एनएसई निफ्टी इंडेक्स 17.35 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ  19,800 के स्तर से लुढ़ककर 19,794 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी में 19,772.65 से 19,843.30 के बीच कारोबार होता दिखा।

सुस्ती के बावजूद गुरुवार को बाजार का माहौल सकारात्मक दिखा। शेयर बाजार में 3,792 शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 2,168 शेयर बढ़त के साथ जबकि 1,501 गिरावट के साथ बंद हुए। 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कारोबारी सेशन के दौरान 284 स्टॉक 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे जबकि 20 शेयर 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed