फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बुल्स का दम वापस लौटा; सेंसेक्स 556 अंक चढ़ा, निफ्टी 19435 के पार

Fri, 01 Sep 2023 05:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Sep 2023 05:09 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंथली एक्सपायरी के दिन गिरावट के बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी और प्रमुख इंडेक्स में तेजी आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 555.75 (0.85%) मजबूत होकर 65,387.16 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 181.50 (0.94%) अंकों की बढ़त के साथ 19,435.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। मंथली एक्सपायरी के दिन गिरावट के बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी और प्रमुख इंडेक्स में तेजी आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 555.75 (0.85%) मजबूत होकर 65,387.16 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 181.50 (0.94%) अंकों की बढ़त के साथ 19,435.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.74 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 312.33 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान बाजार में बुल्स के बीच जोश दिखा। बीएसई में करीब 2,183 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1,486 में गिरावट रही जबकि 117 कंपनियों के शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन

सोना 100 रुपये टूटा, चांदी 400 रुपये फिसली

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये टूटकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,250  रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 400 रुपये टूटकर 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका के मिलेजुले आर्थिक आंकड़ों और डॉलर सूचकांक में तेजी के बीच सोने की कीमतें बीते कई हफ्तों के उच्च स्तर से नीचे आ गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतें गिरावट के साथ क्रमश: 1,942 डॉलर प्रति औंस और 24.50 डॉलर प्रति औंस रह गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed