फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: सपाट कारोबार के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 79 अंक चढ़ा, निफ्टी 19342 पर

Tue, 29 Aug 2023 06:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Aug 2023 06:03 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स मंगलवार को 79 अंकों यानी 0.12 की बढ़त के साथ 65,075.82 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 37 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,342.65 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से प्रमुख सूचकांकों की बढ़त पर कुछ अंकुश लग गया।

विज्ञापन


सेंसेक्स मंगलवार को 79 अंकों यानी 0.12 की बढ़त के साथ 65,075.82 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 37 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,342.65 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को वैश्विक संकेत काफी हद तक सकारात्मक रहे। चीन की ओर से बाजार धारणा को बढ़ावा देने के लिए व्यापार स्टाम्प शुल्क में कटौती और नई लिस्टिंग को प्रतिबंधित करने सहित उपायों की घोषणा के एक दिन बाद भी प्रमुख यूरोपीय और एशियाई बाजारों में अच्छी बढ़त देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि घरेलू शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान एक रेंज में कारोबार करता दिखा। बाजार एक पॉजिटिव ट्रिगर की कमी दिखी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दूरसंचार और खुदरा व्यवसाय के आईपीओ की समयसीमा के बारे में कोई बात नहीं की। इससे बाजार में नकारात्मक रुझान दिखा। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बंबई शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,420.25 रुपये पर बंद हुए। दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल के शेयरों में 4.72 प्रतिशत का उछाल दिखा।

मारुति सुजुकी ने किया 45,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान

मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 2030-31 तक 40 लाख कारों की उत्पादन क्षमता हासिल करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने इसके लिए 45,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है।मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कंपनी के एजीएम में कहा, अगले 8 वर्षों के भीतर 20 लाख अतिरिक्त कारों की उत्पादन क्षमता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान कंपनी को दोगुने से अधिक राजस्व की उम्मीद है।

बीपीसीएल करेगी 1.5 लाख करोड़ का निवेश

दूसरी ओर भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपनी पहल प्रोजेक्ट एस्पायर पर पांच वर्षों में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही है।कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जी कृष्णकुमार ने कहा, प्रोजेक्ट एस्पायर के तहत कंपनी तेल कारोबार को बढ़ाएगी। बीपीसीएल 240,000 बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) मुंबई रिफाइनरी और मध्य भारत में बीना रिफाइनरी के लिए 50 मेगावाट कैप्टिव पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed