फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिसला बाजार, सेंसेक्स 299 अंक टूटा, निफ्टी 19700 के नीचे

Mon, 24 Jul 2023 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

Sensex Closing Bell:  सोमवार को सेंसेक्स 299.48 (0.45%) अंकों की गिरावट के साथ 66,384.78 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 72.65 (0.37%) अंक टूटकर 19,672.35 अंकों पर क्लोज हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : i stock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 299.48 (0.45%) अंकों की गिरावट के साथ 66,384.78 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 72.65 (0.37%) अंक टूटकर 19,672.35 अंकों पर क्लोज हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली दिखी। मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए।

विज्ञापन

सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी ब्याज दर नीति में सकारात्मक नतीजे की उम्मीद से उत्साहित रुपये में डॉलर के मुकाबले सकारात्मक रैली दिखी। रुपया 82.04 के निचले स्तर से मजबूत होकर 81.83 के स्तर पर पहुंचा। अमेरिकी ब्याज दरों की घोषणा बुधवार को होनी है।

आईटीसी के होटल बिजनेस का होगा डीमर्जर

होटल, सिगरेट, एफएमसीजी और पेपर कारोबार से जुड़ी दिग्गज कंपनी आईटीसी के संबंध में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के होटल बिजनेस के डीमर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई हे। कहा जा रहा है कि डीमर्ज हुई कंपनी में आईटीसी की हिस्सेदारी लगभग 40% होगी। नई सब्सडियरी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आईटीसी की ही होगी। डीमर्जर की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बाजार के जानकार इस खबर को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं।

पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का शुद्ध मुनाफा 62% बढ़ा

आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब 62 प्रतिशत बढ़कर 1,224 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 756 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय में भी 61 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 3,998 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 2,488 करोड़ रुपये था।

टीवी नरेंद्रन फिर बने टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक
टाटा स्टील ने टीवी नरेंद्रन को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि नरेंद्रन का नया कार्यकाल 19 सितंबर से शुरू होगा। उनका मौजूदा कार्यकाल 18 सितंबर को खत्म होने वाला है। टाटा स्टील ने कहा कि इस नियुक्ति पर शेयरधारकों की मंजूरी लेनी अभी बाकी है। नरेंद्रन को अक्तूबर, 2017 में कंपनी का सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह एक नवंबर, 2013 को कंपनी के प्रबंध निदेशक (भारत एवं दक्षिण-पूर्व एशिया) बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed