Sensex Closing Bell: मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 273 अंक उछला, निफ्टी 19400 के पार
Sensex Closing Bell: मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 273 अंक उछला, निफ्टी 19400 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी भी बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 65617.84 के लेवल पर जबकि निफ्टी 19,439.40 के लंवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 273.67 (0.42%) अंकों की बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने 83.50 (0.43%) अंकों की उछाल हासिल की। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान सन फार्मा के शेयरों में 3 प्रतिशत जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स
रिलायंस, इफोसिस और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दिखी मजबूती
भारत और अमेरिका के बुधवार को जारी होने वाले प्रमुख मुद्रास्फीति आंकड़ों से पहले रिलायंस, इंफोसिस और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों की अगुवाई में भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख दिखा। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान 13 प्रमुख इंडेक्स बेंचमार्कों में आठ हरे निशान पर बंद हुए। ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, मारुति, टाटा मोटर्स, आईटीसी, नेस्ले, इंफोसिस और एलएंडटी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व गिरावट के साथ बंद हुए।
आरबीआई गवर्नर ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ संग की बैठक
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और चुनिंदा निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ बैठक की। इन बैठकों में आरबीआई के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव और स्वामीनाथन जे. भी शामिल हुए।