फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty 50 Share Market News and Updates

Share Market: संवत 2079 के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर क्लोजिंग, सेंसेक्स 72 अंक चढ़ा, निफ्टी 19400 के पार

Fri, 10 Nov 2023 05:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 10 Nov 2023 05:14 PM IST
सार

Share Market: संवत 2079 के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर क्लोजिंग, सेंसेक्स 72 अंक चढ़ा, निफ्टी 19400 के पार

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty 50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

धनतेरस के दिन यानी संवत 2079 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। बता दें कि शुक्रवार को बाजार में ओपनिंग लाल निशान पर हुई थी। हालांकि, निचले स्तरों से रिकवरी करते हुए बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा।

विज्ञापन


धनतेरस के दिन सेंसेक्स 72.48 (0.11%) अंकों की बढ़त के साथ 64,904.68 के स्तर पर जबकि निफ्टी 30.05 (0.15%) अंकों की मजबूती के साथ 30.05 (0.15%) अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी में एनटीपीसी और ओएनजीसी टॉप गेनर रहे, जबकि हीरो मोटरकॉर्प का शेयर 2% की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा। इससे पहले गुरुवार को BSE सेंसेक्स 143 अंक टूटकर 64,832 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

भारतीय रुपया शुक्रवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया क्योंकि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल से एशियाई मुद्राओं पर दबाव बढ़ा। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.34 के स्तर पर बंद हुआ, यह रुपये में गिरावट के साथ रिकॉर्ड क्लोजिंग है। रुपये में 0.07% की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को रुपया 83.28 पर बंद हुआ था। बीते एक हफ्ते में स्थानीय मुद्रा की इकाई में 0.2% की गिरावट आई। एक नवंबर को रुपया 83.2950 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के दौरान 83.42 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed