फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Bell Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में पिछले 5 दिन की रिकॉर्ड बढ़त पर ब्रेक, सेंसेक्स 33 अंक टूटा, निफ्टी सपाट

Wed, 05 Jul 2023 08:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Jul 2023 08:13 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी सपाट ढंग से कारोबार करते हुए बंद हुए। बुधवार को सेंसेक्स 33.01 (0.05%) अंकों की गिरावट के साथ 65,446.04 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी महज 9.50 (0.05%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 19,398.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Bell Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में पांच दिनों की रिकॉर्ड बढ़त पर बुधवार को ब्रेक लग गई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी सपाट ढंग से कारोबार करते हुए बंद हुए। बुधवार को सेंसेक्स 33.01 (0.05%) अंकों की गिरावट के साथ 65,446.04 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी महज 9.50 (0.05%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 19,398.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और मीडिया शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे। मंगलवार को सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 65,479.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन

बुधवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहली बार 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

ऐसे तो कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए लेकिन बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पहली बार 300 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में हुई गिरावट की भरपाई ऑटो, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती से हुई। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.23 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।

एचडीएफसी लिमिटेड की जगह बीएसई सेंसेक्स में शामिल होगा जेएसडब्ल्यू स्टील

जेएसडब्ल्यू स्टील एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का स्थान लेगा। यह 13 जुलाई से प्रभावी होगी। बीएसई सेंसेक्स की ओर से बताया गया है कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक मेगा विलय के पूरा होने के बाद ये फैसला लिया गया है। वहीं, बीएसई 100 इंडेक्स में एचडीएफसी की जगह जोमैटो को शामिल किया जाएगा।

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का विलय एक जुलाई से हुआ प्रभावी

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का विलय एक जुलाई से प्रभावी हो गया है। विलय की शर्तों के तहत, एचडीएफसी के पात्र शेयरधारकों को प्रत्येक 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 नए शेयर दिए जाएंगे। बुधवार को एनएसई पर एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 3-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्रमशः 2796.15 और 1673.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स के बयान के अनुसार एचडीएफसी लिमिटेड को बीएसई के अन्य सभी सूचकांकों से हटा दिया जाएगा। एचडीएफसी के अलावा टीवीएस मोटर कंपनी और अपोलो टायर्स को भी एक्सचेंज के कुछ सूचकांकों से हटाया जा रहा है।

सिंगापुर सेंट्रल बैंक को FY 2022-2023 में हुआ अब तक का सबसे बड़ा नुकसान

सिंगापुर सेंट्रल बैंक ने वित्तीय पर वर्ष 2022-23 में 30.8 अरब सिगापुर डॉलर यानी 22.8 अरब अमेरिकी डॉलर के नुकसान की जानकारी दी है। सिंगापुर सेंट्रल बैंक को हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है। बैंक के एमडी रवि मेनन ने बुधवार को कहा कि महंगाई को काबू करने के लिए माद्रिक नीति को कठोर करने के करण यह नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed