Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में आठ दिन की हरियाली पर ब्रेक, सेंसेक्स 161 अंक टूटा, निफ्टी 18100 के नीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिनों की बढ़त पर बुधवार को ब्रेक लग गया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 161.41 (-0.26%) अंकों की गिरावट के बाद 61,193.30 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 57.80 (-0.32%) अंक फिसलकर 18,089.85 अंकों पर क्लोज हुआ। घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिनों की बढ़त पर बुधवार को ब्रेक लग गया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 161.41 (-0.26%) अंकों की गिरावट के बाद 61,193.30 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 57.80 (-0.32%) अंक फिसलकर 18,089.85 अंकों पर क्लोज हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर 12 प्रतिशत तक जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 4 प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर बंद हुए।
बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शहरों का हाल
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सोने में 670 रुपये की तेजी, चांदी 1150 रुपये उछली
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,150 रुपये की तेजी के साथ 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।"