{"_id":"5c403780bdec22731e1abd72","slug":"reliance-industries-quarter-three-result-to-come-today-jio-will-bring-good-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे, जियो फिर से लगा सकता है चार चांद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आज आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे, जियो फिर से लगा सकता है चार चांद
Thu, 17 Jan 2019 01:36 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बिजनेस समूह में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज आज देर शाम तक अपने तीसरे तिमाही के नतीजे घोषित करेगा। बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि रिलायंस के नतीजों में एक बार फिर से जियो और रिटेल कंपनी चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
ऐसे रह सकते हैं नतीजे
रिटेल कारोबार से आय 98 फीसदी बढ़ने का अनुमान है, जबकि एबिट मार्जिन में 206 फीसदी का उछाल आ सकता है। जियो की भी तिमाही दर तिमाही आय 11 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है और सब्सक्राइबर्स भी 12 फीसदी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
लेकिन जियो के एआरपीयू में गिरावट देखने को मिल सकती है। रिलायंस की बात करें तो कंपनी का मुनाफा 2 फीसदी बढ़ सकता है, जीआरएम में भी बढ़त की ही उम्मीद है। कंपनी के पेट्रोकेम सेक्टर की एबिटा 2 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
बीते तीन महीनों में रिलायंस की रिटेल, टेलीकॉम और पेट्रोकेमिकल कंपनियों ने अच्छा बिजनेस किया है। पेट्रोकेमिकल सेक्टर में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ने अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर तिमाही में भी रिलायंस के ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में कमी दर्ज की जा सकती है, जिससे मुनाफा में कमी आ सकती है।
सितंबर, 2018 में समाप्त तिमाही के में 17.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 9,516 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था। यह आरआईएल के इतिहास का सबसे ज्यादा प्रॉफिट रहा था। हालांकि, कंपनी के ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में कमी दर्ज की गई थी।