फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Record 50.6 lakh applications for Tata Technology IPO record in private sector company

Tata Group IPO: टाटा टेक्नोलॉजी आईपीओ को रिकॉर्ड 50.6 लाख आवेदन, निजी क्षेत्र की कंपनी में बनाया रिकॉर्ड

Fri, 24 Nov 2023 06:05 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 Nov 2023 06:05 AM IST
सार

ग्रे मार्केट में भी टाटा टेक शीर्ष पर है। इसका प्रीमियम 80 फीसदी है। यानी शेयरों की लिस्टिंग आईपीओ भाव से 80 फीसदी ज्यादा पर हो सकती है। इरेडा का प्रीमियम 31 फीसदी, फ्लेयर का 23 फीसदी, फेडफिना का 4 फीसदी व गांधार आयल के शेयरों का प्रीमियम 45% है।

विज्ञापन
Record 50.6 lakh applications for Tata Technology IPO record in private sector company
टाटा समूह - फोटो : facebook: @TataGroup

विस्तार

टाटा समूह के करीब 20 साल बाद आए आईपीओ ने रिकॉर्ड बना दिया है। टाटा टेक्नोलॉजी को दूसरे दिन 50 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। निजी क्षेत्र की कंपनियों में यह अब तक का सबसे ज्यादा आवेदन है। इससे पहले पिछले साल एलआईसी के इश्यू को कुल 73.34 लाख आवेदन मिले थे। हालांकि, उसमें भी 20 लाख से ज्यादा आवेदन खारिज हो गए थे। 2008 में आए अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को 48 लाख आवेदन मिले थे। इस साल अब तक कुल 40 आईपीओ आए हैं, जिनमें 38 में निवेशकों ने कमाई की है। इस हफ्ते पांच आईपीओ खुले हैं। इनमें सरकारी कंपनी इरेडा का इश्यू बंद हो गया है। चार के इश्यू शुक्रवार को बंद होंगे। पिछले साल मई में एलआईसी आईपीओ के बाद शेयर बाजार में उतरने वाली इरेडा पहली सरकारी कंपनी है।

विज्ञापन

ग्रे मार्केट में भी टाटा टेक शीर्ष पर
ग्रे मार्केट में भी टाटा टेक शीर्ष पर है। इसका प्रीमियम 80 फीसदी है। यानी शेयरों की लिस्टिंग आईपीओ भाव से 80 फीसदी ज्यादा पर हो सकती है। इरेडा का प्रीमियम 31 फीसदी, फ्लेयर का 23 फीसदी, फेडफिना का 4 फीसदी व गांधार आयल के शेयरों का प्रीमियम 45% है। पिछले दस सालों में छोटी और बड़ी कंपनियों को मिलाकर सबसे ज्यादा 2017-18 में कुल 188 कंपनियां आईपीओ लाई थीं। चालू वित्त वर्ष में 175 से ज्यादा कंपनियां बाजार में उतर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed