{"_id":"61e64a0ea0d3201bfa37474f","slug":"price-of-gold-decreased-today-rate-of-silver-also-broke-know-latest-price-update-of-your-city-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने का दाम आज हुआ कम, चांदी का भाव भी टूटा, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने का दाम आज हुआ कम, चांदी का भाव भी टूटा, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव
Tue, 18 Jan 2022 10:34 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:34 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update Today: मंगलवार को एमसीएक्स पर कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों तेजी पर ब्रेक लग गया। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत में आज 0.04 फीसदी गिरावट आई है। इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 47,900 रुपये पर आ गई है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
मंगलवार को एमसीएक्स पर कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों तेजी पर ब्रेक लग गया। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत में आज 0.04 फीसदी गिरावट आई है। इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 47,900 रुपये पर आ गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी का दाम मंगलवार को 0.28 फीसदी टूटकर 61,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन