इस देश में 6000 फीसद बढे़ पेट्रोल के दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लातिन अमरीकी देश वेनेज़ुएला में 20 साल में पहली बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं, हालांकि राष्ट्रपति निकोलस मादुरा का कहना है कि ये फिर भी और देशों के मुकाबले सस्ता होगा।
राष्ट्रपति ने बताया कि वेनेज़ुएला में अब पेट्रोल 0.01 डॉलर (लगभग 70 पैसे) प्रति लीटर से बढ़कर 0.60 डॉलर (41 रुपए) की दर से बेचा जाएगा।
कम गुणवत्ता वाले पेट्रोल का दाम प्रति लीटर 0। 10 डॉलर (लगभग सात रुपए) होगा।
आर्थिक संकट के कारण बढ़ाए गए दाम
राष्ट्रपति ने वेनेज़ुएला को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कई कदमों का एलान किया है। इनमें पेट्रोल के दाम बढ़ाने के अलावा मुद्रा का अवमूल्यन भी शामिल है।
पेट्रोल के दाम बढ़ाने से सरकार हर साल 80 करोड़ डॉलर की बचत कर पाएगी। मादुरो ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, "वेनेज़ुएला में गैसोलीन के दाम सबसे कम हैं।
ये दाम कुछ भी नहीं हैं।" हालांकि सऊदी अरब समेत कई देशों में भी दाम बेहद कम हैं जहां इस पर भारी सब्सिडी दी जाती है।