फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol price unchanged but diesel price reduced for second consecutive day

एक साल के न्यूनतम स्तर पर कच्चे तेल की कीमत, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Fri, 28 Feb 2020 10:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 28 Feb 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
petrol price unchanged but diesel price reduced for second consecutive day

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमत कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर डीजल के लिए गुरुवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। वहीं पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। 

विज्ञापन

कोरोनावायरस के चलते कच्चे तेल की कीमत में गिरावट

शुक्रवार को लगातार छठे दिन कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह एक साल से भी अधिक के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। चीन के बाहर कोरोनावायरस के नए मामले बढ़ने की वजह से क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में क्रूड ऑयल का भाव चार फीसदी से अधिक लुढ़क गया। इस वायरस के फैलने से क्रूड ऑयल की वैश्विक मांग में गिरावट का डर बना हुआ है, जिससे इसके दाम में जबरदस्त गिरावट आ रही है। अप्रैल डिलिवरी के लिए ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 4.2 फीसदी लुढ़ककर 51.20 डॉलर प्रति बैरल जबकि न्यूयार्क का डब्ल्यूटीआई (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) क्रूड ऑयल का भाव इस महीने के लिए करीब पांच फीसदी टूटकर 46.31 डॉलर पर आ गया।

विज्ञापन

चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.96, 74.60, 77.62 और 74.77 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को पांच पैसे कम चुकाने होंगे। वहीं मुंबई में इसमें छह पैसे की कमी आई है। इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.60, 66.92, 68.23 और 67.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (28 फरवरी 2020) डीजल की कीमत (27 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 64.60 रुपये 64.65 रुपये
कोलकाता 66.92 रुपये 66.97 रुपये
मुंबई 67.69 रुपये 67.75 रुपये
चेन्नई 68.23 रुपये 68.28 रुपये
गुड़गांव 64.04 रुपये 64.08 रुपये
नोएडा 64.96 रुपये 65.06 रुपये
चंडीगढ़ 61.49 रुपये 61.53 रुपये
लखनऊ 64.86 रुपये 64.88 रुपये
आगरा 64.70 रुपये 64.80 रुपये
अलीगढ़ 64.83 रुपये 64.83 रुपये
इलाहाबाद 65.27 रुपये 65.45 रुपये
गाजियाबाद 64.79 रुपये 64.84 रुपये
वाराणसी 65.44 रुपये 65.02 रुपये
भोपाल 70.73 रुपये 70.78 रुपये
इंदौर 70.84 रुपये 70.84 रुपये
बीकानेर 71.39 रुपये 71.45 रुपये
जयपुर 69.52 रुपये 69.58 रुपये
जैसलमेर  71.63 रुपये 71.68 रुपये

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed