पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट, 15 दिन में दो रुपये की हुई कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। पिछले एक पखवाड़े में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की कमी देखने को मिली है। कोरोनावायरस की वजट से कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे और डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की कमी है।
चार महानगरों में इतनी है आज कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार कमी के चलते पहले अब कीमतें 80 रुपये प्रति लीटर के नीचे आ गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे घटकर 73.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे घटकर 66.71 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 15 पैसे घटकर 79.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 पैसे घटकर 69.93 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे घटकर 76.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 25 पैसे घटकर 69.07 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे घटकर 76.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 26 पैसे घटकर 70.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है है।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में इतना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।