लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर डीजल के दाम बढ़े जबकि पेट्रोल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज डीजल के दामों में 25 से 27 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल के दाम स्थिर रहे।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 89.07 | 101.19 |
मुंबई | 96.68 | 107.26 |
कोलकाता | 92.17 | 101.62 |
चेन्नई | 93.69 | 98.96 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
Please wait...
Please wait...