फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol, Diesel Price Today in India Latest News Update: petrol diesel price reduced in Pakistan know the rates in India

Petrol, Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल 15 और डीजल 27 रुपये हुआ सस्ता, जानें भारत में कितनी है कीमत

Sat, 02 May 2020 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 02 May 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Petrol, Diesel Price Today in India Latest News Update: petrol diesel price reduced in Pakistan know the rates in India
पाकिस्तान में पेट्रोल 15 रुपये और डीजल 27 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। जनता को राहत देते हुए वहां सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 15 से 38 फीसदी तक की कटौती की गई है। नई दरें एक मई से लागू हो गई हैं। 

विज्ञापन

इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट का लाभ अपनी जनता तक पहुंचाने के लिए पाकिस्तान ने कीमतें घटाने का यह फैसला लिया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 15 रुपये और डीजल की कीमतों में 27 रुपये की गिरावट आई है। 
विज्ञापन


सरकार ने पेट्रोल की एक्स-डीपो कीमत 81.58 रुपये प्रति लीटर तय की है। साथ ही सरकार ने इस पर टैक्स में 5.68 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। डीजल की बात करें, तो सरकार ने स्पीड डीजल की एक्स-डीपो कीमत 80.10 रुपये प्रति लीटर तय की है। इसमें 27.14 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही इसके  टैक्स में 6.79 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। केरोसीन की एक्स-डीपो कीमत 47.44 रुपये प्रति लीटर तय की है। इसमें 30.01 रुपये की गिरावट आई है। केरोसीन के टैक्स में 14.06 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना रहा क्रूड ऑयल का वायदा भाव
शुक्रवार सुबह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड ऑयल दोनों के ही फ्यूचर भाव में तेजी देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का वायदा भाव सुबह 0.64 डॉलर की बढ़त के साथ 19.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 26.80 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

भारत में इतना है दाम 
भारत की बात करें, तो यहां लॉकडाउन की वजह कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। देश में आवाजाही ठप है और पेट्रोल-डीजल की मांग अब भी धड़ाम है।

आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 


भारत की निर्भरता ब्रेंट क्रूड की सप्लाई पर
मालूम हो कि भारत की निर्भरता ब्रेंट क्रूड की सप्लाई पर है, ना कि डब्ल्यूटीआई पर। इसलिए भारत पर अमेरिकी क्रूड के दाम में कमी होने का खास असर नहीं पड़ेगा। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई की कीमत भले ही सस्ती हो जाए, लेकिन आपको पेट्रोल की कीमत ज्यादा ही चुकानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed