{"_id":"5ee97cf48ebc3e42f0553c42","slug":"petrol-diesel-price-petrol-and-diesel-prices-hiked-for-11th-day-in-row-know-price-in-delhi-mumbai-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा जारी, लगातार 11वें दिन हुई वृद्धि","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा जारी, लगातार 11वें दिन हुई वृद्धि
Wed, 17 Jun 2020 07:46 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 17 Jun 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने बुधवार को लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की। पेट्रोल की कीमत में 55 पैसे की वृद्धि की गई है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमतों में 69 पैसे का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 75.79 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल क्रमश: 84.15, 80.86 और 79.08 रुपये का है। वहीं डीजल की कीमत क्रमश: 74.32, 73.69 और 71.38 रुपये।
इससे पहले, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि की गई थी। मंगलवार को दिल्ली में 47 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 76.73 प्रति लीटर हो गई थी। वहीं, 57 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 75.19 प्रति लीटर हो गई थी।
विज्ञापन
Petrol and diesel prices at Rs 77.28/litre (increase by Re 0.55) and Rs 75.79/litre (increase by Re 0.69), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/ZMA1vi0RvF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 17, 2020
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 80 रुपये के पार पहुंच सकता है पेट्रोल का दाम, 5 रुपये तक और होगी बढ़ोतरी
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।
5 रुपये तक और होगी बढ़ोतरी
इस महीने की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल में हो रही बढ़ोतरी की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को अभी दो सप्ताह तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि प्रति लीटर 8 रुपये का खरीद-बिक्री अंतर पाटने तक दोनों पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाने का सिलसिला चलता रहेगा। इस तरह जून के आखिर तक दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल 80 रुपये लीटर के पार जा सकता है।
सरकारी तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल में अभी 4-5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और की जा सकती है। लिहाजा अगले दो सप्ताह तक दाम बढ़ाने का सिलसिला जारी रहेगा।