फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel price hike in Delhi after 50 days government increased VAT

50 दिनों बाद दिल्ली में बदले तेल के दाम, पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपये हुआ महंगा

Tue, 05 May 2020 10:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 05 May 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price hike in Delhi after 50 days government increased VAT
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

देशभर में कुछ और ढील के साथ लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। ऐसे में थोड़ी आवाजाही भी शुरू हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम देश में कई दिनों से स्थिर थे। लेकिन आज 50 दिनों बाद दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने बढ़ाया उपकर
सरकार द्वारा उपकर बढ़ाने की वजह से तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दरअसर लॉकडाउन के चलते सरकार ने आमदनी प्रभावित होने की वजह से राजस्व में आई कमी की पूर्ति के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है। दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 27 फीसदी और डीजल पर 30 फीसदी बढ़ा दिया गया है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपये और डीजल की कीमत 7.10 रुपये बढ़ गई है, जिसके बाद यह क्रमश: 71.26 और 69.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आज कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 76.31, 73.30 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 66.21, 65.62 और 68.22 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भी बढ़ा दाम
इससे पहले चेन्नई, नागालैंड, असम और मेघालय सरकार भी यह कदम उठा चुकी है। चेन्नई में पेट्रोल 3.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 75.54 और 68.22 रुपये है। वैट बढ़ाने के बाद नागालैंड में पेट्रोल 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। असम में डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ाया गया था। मेघालय में पेट्रोल के लिए टैक्स की नई दर 31 फीसदी (17.6 रुपये) प्रति लीटर और डीजल के लिए 22.5 फीसदी (12.5 रुपये) प्रति लीटर होगी।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed