{"_id":"5e69c4e28ebc3ec7565efdf9","slug":"petrol-diesel-fuel-price-reduced-on-thursday-know-the-new-rates-you-have-to-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: लगातार आठवें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अब ग्राहकों को चुकाने होंगे इतने पैसे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
खुशखबर: लगातार आठवें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अब ग्राहकों को चुकाने होंगे इतने पैसे
Thu, 12 Mar 2020 10:43 AM IST
डिंपल अलवधी
बजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:43 AM IST
सार
गुरुवार को लगातार आठवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए बुधवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस की तेल रिफाइनरी कंपनियों के साथ बढ़ते प्राइस वार को जीतने की जुगत में सऊदी अरब और यूएई ने अपने तेल उत्पादन को और बढ़ाने का एलान किया है। इससे आने वाले समय में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और नीचे जा सकती हैं, जिसका सीधा लाभ भारत को होगा।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 15 पैसे कम हुई है और चेन्नई में यह 16 पैसे कम हुआ है, जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 70.14, 72.83, 75.84 और 72.86 रुपये हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में यह 12 पैसे कम हुआ है। जबकि मुंबई और चेन्नई में यह 13 पैसे सस्ता हुआ है। इन महानगरों में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को क्रमश: 62.89, 65.22, 65.84 और 66.35 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।