{"_id":"5e65c68c8ebc3eeb76241f2d","slug":"petrol-and-diesel-price-today-reduced-on-fifth-consecutive-day-know-the-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार पांच दिनों से सस्ता हो रहा है पेट्रोल-डीजल, एक लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लगातार पांच दिनों से सस्ता हो रहा है पेट्रोल-डीजल, एक लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
Mon, 09 Mar 2020 10:01 AM IST
Priyesh Mishra
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:01 AM IST
सार
- सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है।
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 70.59 रुपये चुकाने होंगे।
- दिल्ली और मुंबई में डीजल आज क्रमश 25 औपर 26 पैसे सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
Petrol Pump Filling
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए रविवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली और मुंबई में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
रविवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और मुंबई में 24 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद आज एक लीटर पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.59 और 76.29 रुपये हो गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में इसका दाम 25 पैसे कम हुआ है, वहीं मुंबई में यह 26 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद डीजल का दाम क्रमश: दिल्ली और मुंबई में 63.26 और 66.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।