फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol and diesel price as on 30th may 2021 delhi kolkata mumbai chennai petrol and diesel price

Petrol-Diesel Price Today: कई शहरों में तेल की कीमतों ने लगाया शतक, जानिए आज का ताजा हाल

Sun, 30 May 2021 09:23 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 30 May 2021 09:23 AM IST
सार

रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बिल्कुल बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
petrol and diesel price as on 30th may 2021 delhi kolkata mumbai chennai petrol and diesel price
Petrol pump - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

देश में चार मई के बाद से 15 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हुआ। इससे पहले तेल की कीमतें स्थिर थीं। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए भी पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज के दिन घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी कि आज भी तेल के दाम वही हैं, जो शनिवार को थे। 

विज्ञापन


दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 93.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 84.89 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि एक दिन पहले ही सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। पेट्रोल की कीमत में 26 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 28 पैसे का इजाफा किया गया था। 
विज्ञापन


100 रुपये प्रति लीटर के पार गई कीमत
मई महीने में अबतक 15 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के साथ कई शहरों में दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अब तक पेट्रोल 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.13 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। मुंबई, जयपुर, श्रीगंगानगर और भोपाल में पेट्रोल की कीमत ने सेंचुरी लगा दी है और यहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। 

30 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत - 93.94 
दिल्ली में डीजल की कीमत - 84.89

मुंबई में पेट्रोल की कीमत - 100.19 
मुंबई में डीजल की कीमत - 92.17

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत - 95.51 
चेन्नई में डीजल की कीमत - 89.65

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत - 93.97 
कोलकाता में डीजल की कीमत - 87.74

भोपाल में पेट्रोल की कीमत - 102.04
भोपाल में डीजल की कीमत - 93.37

श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत - 104.44 
श्रीगंगानगर में डीजल की कीमत - 97.79

जयपुर में पेट्रोल की कीमत - 100.44 
जयपुर में डीजल की कीमत - 93.66


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed