फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Pay attention to the problems while investing, invest money in these shares can get good returns.

Investment: निवेश करते वक्त समस्याओं पर भी दें ध्यान, इन शेयरों पर लगाएंगे पैसे तो मिल सकते है अच्छे रिटर्न

Tue, 14 Nov 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 14 Nov 2023 06:09 AM IST
सार

निवेश कभी भी आंख बंद कर नहीं करना चाहिए। बाजार सेंटीमेंट पर चलता है। इस समय जो सेंटीमेंट हैं, वह बहुत ही अलग हैं। यह भी हो सकता है कि इन समस्याओं का असर न पड़े, पर निवेश के लिए इसे ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
Pay attention to the problems while investing, invest money in these shares can get good returns.
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

शेयर बाजार में निवेश कभी भी डर या लालच से नहीं करना चाहिए। बाजार कभी सीधी रेखा में नहीं रहता है। उतार-चढ़ाव इसका व्यवहार है और इस व्यवहार से निवेशकों को सीख लेनी चाहिए। आम चुनाव तक दस फीसदी से ज्यादा के रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं कि आम चुनाव से छह महीने पहले अगर किसी ने शेयर बाजार में निवेश किया है तो चुनाव तक उसे दस फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर, 1998 से मई 1999 के बीच शेयर बाजार ने 36 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि नवंबर, 2008 से मई, 2009 के बीच 31 फीसदी का रिटर्न मिला है। मोदी सरकार 2014 में जब सत्ता में आई, उससे पहले नवंबर, 2013 में जिसने निवेश किया, उसे मई, 2014 तक 19 फीसदी का बेहतरीन रिटर्न मिला था। इस सरकार के दोबारा सत्ता में आने पर भी दो अंकों से ज्यादा का फायदा मिला। नवंबर, 2018 में किए गए निवेश पर मई, 2019 तक 11 फीसदी का फायदा मिला था।

विज्ञापन

निवेश के समय समस्याओं को भी देखें
निवेश कभी भी आंख बंद कर नहीं करना चाहिए। बाजार सेंटीमेंट पर चलता है। इस समय जो सेंटीमेंट हैं, वह बहुत ही अलग हैं। यह भी हो सकता है कि इन समस्याओं का असर न पड़े, पर निवेश के लिए इसे ध्यान में रखना चाहिए। इस समय जो निवेश के लिए चिंता का विषय हैं, उसमें प्रमुख रूप से कई देशों के बीच तनाव और युद्ध है। केंद्रीय बैंकों खासकर आरबीआई की नीतिगत दरें, महंगाई और ब्याज की ऊंची दरें, तेल की उच्च कीमतें शेयर बाजार को प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 29 फीसदी तक के लाभ की उम्मीद
देवेन चौकसी रिसर्च ने इस बार निवेशकों के लिए छह शेयरों की सूची जारी की है। इनमें दो शेयर ऑटो क्षेत्र के, दो बैंकिंग के और दो फार्मा के हैं। इनमें एक्सिस बैंक 1,160 रुपये का लक्ष्य (17.5% रिटर्न), एसबीआई का लक्ष्य 750 रुपये (29.5%), मारुति सुजुकी का लक्ष्य 12,385 रुपये (20%), बजाज ऑटो 5,830 रुपये (8.5% रिटर्न) तक जा सकता है। फार्मा में सिप्ला 1,405 रुपये का लक्ष्य (16%) है, जबकि ग्लेनमार्क 905 रुपये (21% रिटर्न) तक जा सकता है।

इन शेयरों को खरीदने का कारण
इनका प्रदर्शन बहुत अच्छा है और अभी भी यह सस्ते हैं। सिप्ला को छोड़कर सभी में पिछली तिमाही में विदेशी निवेशकों ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। एक्सिस बैंक तीसरा सबसे बड़ा निजी बैंक है। जबकि मारुति अपने क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं, फार्मा हमेशा एक रक्षात्मक दांव होता है।  देवेन चोकसी, प्रमोटर, केआर चोकसी समूह का कहना है कि कभी भी रोजाना, साप्ताहिक या अस्थायी मुद्दों के आधार पर निवेश का निर्णय न लें, भले ही इसकी नियमित रूप से निगरानी की जाती हो। अच्छी गुणवत्ता वाले प्रबंधन और भविष्य के व्यवसायों में निवेशित रहें और पूंजी वृद्धि का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed