फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Opportunity to invest in eight IPOs next week companies will raise Rs 4360 crore

Share Market: आठ आईपीओ में अगले सप्ताह निवेश का अवसर, कंपनियां जुटाएंगी 4360 करोड़

Sat, 16 Dec 2023 06:03 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 06:03 AM IST
सार

इस साल अब तक आए आईपीओ से निवेशकों को जमकर कमाई हुई है। करीब 95 फीसदी कंपनियों के शेयरों ने फायदा दिया है। हाल ही में सूचीबद्ध टाटा टेक, इरेडा और गांधार ऑयल ने लिस्टिंग पर ही निवेशकों की रकम करीब दोगुनी कर दी।

विज्ञापन
Opportunity to invest in eight IPOs next week companies will raise Rs 4360 crore
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीओ बाजार अपने उफान पर है। इस सप्ताह तीन कंपनियों के पूंजी बाजार में उतरने के बाद अगले हफ्ते आठ कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका मिलेगा। ये कंपनियां 4,360 करोड़ रुपये जुटाएंगी। साथ ही, तीन कंपनियों के शेयर सूचीबद्ध भी होंगे। इनमें से ज्यादातर के भाव ग्रे मार्केट में इश्यू के दाम से ऊपर चल रहे हैं। इस सप्ताह डोम्स और इंडिया शेल्टर के आईपीओ बंद हुए हैं।

विज्ञापन

इस साल अब तक आए आईपीओ से निवेशकों को जमकर कमाई हुई है। करीब 95 फीसदी कंपनियों के शेयरों ने फायदा दिया है। हाल ही में सूचीबद्ध टाटा टेक, इरेडा और गांधार ऑयल ने लिस्टिंग पर ही निवेशकों की रकम करीब दोगुनी कर दी। इरेडा का शेयर अब तक ढाई गुना बढ़ चुका है। इस वित्त वर्ष में 44 कंपनियों ने अब तक 35,000 करोड़ रुपये बाजार से जुटाए हैं।

विज्ञापन

तीन आईपीओ सोमवार से
सोमवार से तीन आईपीओ खुलेंगे, जो 20 दिसंबर को बंद होंगे। सूरज इस्टेट 340-360 रुपये के भाव पर शेयर बेचेगी। 41 शेयरों का लॉट है। मोतीसंस ज्वेलर्स 52-55 रुपये पर शेयर बेचेगी। लॉट साइज 250 है। मुथूट फिनकॉर्प 277-291 रुपये के भाव पर इश्यू लाएगी। आइनॉक्स का इश्यू सोमवार को बंद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोम्स और आइनॉक्स करा सकते हैं कमाई
करीब सारे आईपीओ के भाव ग्रे मार्केट में जबरदस्त प्रीमियम पर चल रहे हैं। आइनॉक्स का शेयर 480 रुपये ऊपर कारोबार कर रहा है। डोम्स का शेयर 531 रुपये और हैप्पी फोर्जिंग का शेयर 460 रुपये ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed