फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   One car due to which share market falls

ऐसी 'कार' जिसने दुनियाभर में मचा दी खलबली

Wed, 23 Sep 2015 12:42 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
One car due to which share market falls

एक कार कंपनी के धोखेबाजी के कारण दुनिया के कई शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई, इससे भारतीय बाजार भी अछूते नहीं रहे।

विज्ञापन


देश के प्रमुख शेयर बाजार 541 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स 541 अंक गिरकर 25,652 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 165 अंक गिरकर 7,812 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 133 अंक की बढ़त के साथ खुला था। यानी फिर दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से 700 से ज्यादा अंक टूटा।

विज्ञापन

फॉक्सवैगन का असर

One car due to which share market falls

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को दर्ज गिरावट इस महीने की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है।

भारतीय बाजारों में बिकवाली को यूरोप के बाजारों में गिरावट से जोड़कर देखा जा रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के बाज़ार 2-3 फीसदी तक गिरे। जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन के प्रदूषण मानकों से छेड़छाड़ की बात सामने आने के बाद कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक गिर गए थे, जिसका असर यूरोपीय बाजारों में देखा गया।

गौरतलब है कि फॉक्सवैगन पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के चलते 12 खरब रुपयों का जुर्माना लगाया गया है। अमेरिकन पर्यावरण संरक्षण एजेंसी का दावा है कि फॉक्सवैगन ने एक ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जिससे टेस्टिंग में प्रदूषण की मात्रा कम दिखे।

पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के आदेश के मुताबिक फॉक्सवैगन को प्रति कार करीब 24 लाख रुपए का जुर्माना भरना होगा। इस तरह कुल 12 खरब रुपए से भी ज्यादा का जुर्माना कम्पनी को भरना होगा। हालांकि कुल राशि कितनी होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed